समर्थकों के लिए आधी रात को अस्पताल पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि का आखिर क्यों नही मिला हादसे का शिकार हुए आचार्य के परिवार को?
बीकानेर में गोकुल सर्किल पर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए केशव दत्त आचार्य की मौत ने शहर की व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।अपने समर्थकों के बीमार होने पर आधी रात को अस्पताल पहुंचकर हालचाल पूछने वाले जनप्रतिनिधि आखिर उस परिवार के दुख की धड़ी में साथ देने क्यों नहीं आगे आये?,उनके परिवार के एक सदस्य की सरकारी व्यवस्था से जुड़े कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से जान चली गई?
क्या जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता केवल राजनीतिक समर्थकों तक सीमित है? क्या आम नागरिक के परिवार का दर्द उनकी जिम्मेदारी नहीं है?
जनता सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि संकट और दुख की घड़ी में भी अपने जनप्रतिनिधियों से साथ और संवेदना की उम्मीद करती है।
केशव दत्त आचार्य के परिजनों का दर्द सिर्फ एक हादसे का दर्द नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से निराशा का दर्द भी है, जिससे उन्हें उम्मीद थी कि मुश्किल समय में कोई उनकी सुध लेने आएगा।
आखिर आम नागरिक के दुख में जनप्रतिनिधियों की संवेदनाएं कहां खो जाती हैं?
#Bikaner #TheBikanerNews #जनप्रतिनिधि #केशवदत्तआचार्य #नगरनिगम #जनता_का_सवाल
The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
Dr B D Kalla Jethanand Vyas
Bikaner, Bikaner | Nov 27, 2026