काको: जहानाबाद के गड़ेड़िया खंड में गाड़ी लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, 2 युवतियों समेत 5 घायल
Kako, Jehanabad | May 20, 2026 जहानाबाद शहर के गड़ेड़िया खंड मुहल्ले में गाड़ी लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इलाज के बाद घायल नगर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। बुधवार रात करीब 8 बजे तक आगे की कार्रवाई जारी रही।