सागर नगर: खनिज अधिकारी द्वारा पत्रकार के साथ गाली-गलौज, 18 मार्च को सागर बंद का आह्वान
5 मार्च को खनिज अधिकारी अनित पंड्या द्वारा पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ गाली गलौज अभद्र मामले में प्रशासन द्वारा पत्रकार के खिलाफ ही एक पक्षीय कार्रवाई करने के विरोध में सागर जिले के पत्रकारों ने 18 मार्च को सागर बंद का आह्वान किया है। पत्रकारों को व्यापारिक राजनीतिक,सामाजिक संगठनो के साथ ही आम जनता ने भी समर्थन दिया है।