सागर नगर: सागर के जागरूक अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों और स्टेशनरी संचालकों की मनमानी रोकने की मांग की
निजी स्कूलों और स्टेशनरी संचालको की मनमानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर जागरूक अभिभावक मंच ने सोमवार दोपहर 2 बजे शहर की निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।जिसमें उन्होंने पाँच सूत्रीय अपनी मांगे रखी है इन मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर और शिक्षा विभाग के जीडी को ज्ञापन भी सौंपेंगे।