सागर नगर: डिग्री कॉलेज चौराहे पर परिजनों ने अर्थी रखकर लगाया जाम, हत्या का आरोप
बांदरी थाना क्षेत्र में रविवार को नेशनल हाईवे 44 मेहर गांव की पुलिया के पास तिरपाल में लिपटा शनिचरी निवासी देवा अहिरवार का शव मिला था, सोमवार को परिजन अर्थी लेकर शमशान घाट जा रहे थे तभी रास्ते में डिग्री कॉलेज चौराहा पर अर्थी रख जाम लगा दिया सूचना मिलने पर गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों को समझाइश दी जिसकी बाद परिजन माने और मृतक का अंतिम संस्कार किया।