सागर नगर: कैंट पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ कार चालक को पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
कैंट थाना पुलिस ने कार चालक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पगारा की ओर से पगारा बायपास की तरफ जा रही कार जिसमें युवक सवार है, उसके पास देसी पिस्टल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई।पुलिस ने पगारा रोड पर पहुंचकर वाहन चेकिंग लगाई। इसी दौरान कार चालक ने पुलिस चेकिंग देखकर तेज रफ्तार से कार लेकर भागा।