सागर नगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला आया सामने, गोपालगंज थाने में मामला दर्ज
सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती के परिवार वालों ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। मामले में शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने आईडी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।