सिमरिया: पन्ना के जंगलों में वन विभाग का 'स्पेशल ऑपरेशन', अवैध तेंदूपत्ता तस्करी पर लगा विराम, पत्ता चोरों में मची खलबली!
"मध्य प्रदेश के पन्ना में अवैध तेंदूपत्ता तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' शुरू कर दी है। दक्षिण पन्ना वनमण्डल की टीम ने मलघन और सुर्रा जैसे संवेदनशील जंगलों में पैदल मार्च कर तस्करों के होश उड़ा दिए हैं। छापेमारी के दौरान एक चोर माल छोड़कर फरार हो गया। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि जंगलों को नुकसान पहुँचाने वाले अब सीधे सलाखों के पीछे होंगे।"