कोंडागांव: कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी और राज्योत्सव की तैयारी के लिए दिए दिशा-निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरूवार को समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की और राज्योत्सव के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने 15 नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीदी हेतु समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए है।