कोंडागांव: जामकोट पारा में धूमधाम से संपन्न हुआ गौरा-गौरी विसर्जन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित जामकोट पारा में आज बुधवार को छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक गौरा-गौरी पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। दोपहर 1 बजे वार्डवासियों द्वारा भव्य गौरा-गौरी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान बैंड बाजों और पारंपरिक नृत्य-गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय