कोंडागांव: मांदागांव में कबड्डी और मटका फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कबड्डी में पंचायत प्रतिनिधियों की टीम ने जीती
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मांदागांव में दीपावली के अवसर में गोर्वधन पूजा के दिन बुधवार को पुरुष वर्ग के लिए कबड्डी एवं महिलाओं के लिए मटका फोड़ का आयोजन किया गया।कबड्डी के लिए कुल 6 टीमों ने भाग लिया।जिसमें मांदागांव के पंचायत प्रतिनिधि टीम ने जीत हासिल की।कबड्डी के विजेता टीम को 5051₹ और मटका फोड़ के विजेता टीम को 1051₹ दिया गया।