मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में सड़क पार करते समय युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, हुई मौत
बकेवर निवासी सत्येंद्र पुत्र मिजाजीलाल बकेवर से ग्राम धमियापुर अपनी बहन के घर आया हुआ था। वही बीती शाम को वह सड़क पार करके जा रहा था। तभी थाना किशनी क्षेत्र के नगला धुबई के पास ट्रैक्टर ने युवक को बेरहमी से रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।