मैनपुरी: BJP के जिला प्रभारी अनिल चौधरी पहुंचे मैनपुरी, कहा- सपा भय दिखाकर बूथ कैप्चरिंग करके जीतती आई है चुनाव
गुरुवार को बीजेपी के जिला प्रभारी अनिल चौधरी मैनपुरी के भाजपा के कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं उन्होंने करहल विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई। और पत्रकारों से वार्ता करते हुए बयान दिया कहा की सपा लोगो को डरा धमका कर, भय दिखाकर बूथ कैपचरिंग करके चुनाव जीतती आई है लेकिन इस बार कमल खिलेगा।