मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र के लालपुर सथनी में दबंगों ने पीड़िता के बेटे के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
दन्नाहार थाना क्षेत्र के लालपुर सथनी निवासी गंगा देवी पत्नी मुकेश सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों ने मामूली कहा सुनी होने पर उनके बेटे के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित मां ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्यवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।