मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र के ग्राम आघार में दबंगों ने पीड़िता की बेटी के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम आघार निवासी रामादेवी पत्नी बांकेलाल ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि गांव के दबंगों ने उनकी बेटी के साथ मामूली कहासुनी होने पर मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित मां ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।