मैनपुरी: पुलंदर वाली बगिया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के पुलंदर वाली बगिया निवासी दीपमाला पत्नी योगेश की बीती रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो परिवार मे कोहरा मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप।