मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के गड़िया में दबंगों द्वारा पीड़िता के घर के सामने बनी नाली को किया गया बंद, डीएम से की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़िया निवासी राधा देवी ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके घर के सामने बनी नाली को गांव के दबंगो के द्वारा जबरन तरीके से बंद कर लिया गया है। जिसको लेकर पीड़िता ने डीएम कार्यालय पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की जाने को लेकर और नाली खुलवाए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।