जांजगीर: 26 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, जांजगीर-चांपा के लोग भी कर सकेंगे शिकायतें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवंबर को रायपुर में जनदर्शन करेंगे। इस दौरान जांजगीर-चांपा समेत पूरे प्रदेश के नागरिक सीधे उनसे अपनी समस्याएं और शिकायतें रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश देंगे।