गिरियक: गुलनी गांव में पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति को गोली मारकर किया गया घायल, विम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। जख़्मी गुलनी गांव निवासी स्व कैलाश प्रसाद के 43 वर्षीय पुत्र प्रमोद पासवान है। जख़्मी को इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्प्ताल लाया गया है जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जारहा है जख़्मी के चचेरा भाई ने बताया कि 8 दिन पूर्व गांव के ही ललेंद्र से विवाद हुआ था