हरिद्वार: 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सिडकुल पुलिस ने खालाटीरा से पकड़ा शराब तस्कर
30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सिडकुल पुलिस ने खालाटीरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक लंबे समय से क्षेत्र में कच्ची शराब बनाकर उसकी तस्करी का कार्य करता था। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सिडकुल पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।