बड़गांव: उदयपुर में RO-EO परीक्षा सम्पन्न, अभ्यर्थियों को पेपर आसान लगा
उदयपुर में रविवार को 102 सेंटरों पर आरपीएससी की RO-EO भर्ती परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 32,038 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, हर सेंटर पर 4 जवान और 8 फ्लाइंग टीमें तैनात रहीं। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार, पेपर आसान रहा, हालांकि करंट अफेयर्स के कुछ सवाल टफ थे।