ढालपुर में एबीवीपी ने किया ओजस्विनी कार्यक्रम का आयोजन
छात्राओं के भविष्य को लेकर हुई चर्चा
Kullu Times
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू के द्वारा नारी सम्मेलन ओजस्विनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रही तो वहीं श्यामा सोलंकी आरोग्य भारती जिला स्वास्थ्य प्रमुख, जिंदू देवी जिला परिषद सदस्य, बिंदिया सूद पतंजलि योग समिति कुल्लू जिला प्रभारी, जहान्वी चौहान प्रदेश सह मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विशेष अतिथि ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। कुल्लू टाइम्स से बात करते हुए कुंगा देचेन ने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा विभिन्न संस्थानों में पढ़ रही छात्राओं के साथ मिलकर आगामी भविष्य को लेकर चर्चा की और किस तरह से छात्राओं के साथ मिलकर समाज में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
Kullu, Kullu | Oct 15, 2026