शंभूगंज: बड़ी खौजरी गांव में पति ने पत्नी से की मारपीट, घर से निकाला, थाने में शिकायत दर्ज
बड़ी खौजड़ी गांव में घरेलू विवाद में महिला बबीता देवी को उसके ही पति संजीत तांती ने गाली गलौज और मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता बबीता देवी शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी अपने ही पति संजीत तांती पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।