जमीन से जुड़े नेता की यही पहचान है…!
धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव की यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है। आम लोगों के बीच जमीन पर बैठकर खिचड़ी खाते हुए उनकी यह सादगी बताती है कि राजनीति सिर्फ कुर्सी तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख को समझने का नाम है।
राजकुमार यादव एक अनुभवी और जमीनी नेता के रूप में हमेशा गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर दिन हो या रात, जनता के हक और अधिकार की लड़ाई में वे खड़े नजर आते हैं।
इसी जमीनी जुड़ाव और संघर्ष के कारण जब झारखंड के राजनीतिक गलियारों में गरीबों और आम जनता की राजनीति की बात होती है, तो राजकुमार यादव का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
जनता के बीच रहना, जनता का दर्द समझना और उनके हक के लिए लड़ना यही एक जमीनी नेता की असली पहचान है।
#apnagiridihnews #GiridihNews
Rajkumar Yadav