मंडला: नेहरू स्मारक बना विज्ञापन का अड्डा, प्रशासन मौन, AAP जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने जताई नाराजगी, दी आंदोलन की चेतावनी
Mandla, Mandla | Apr 22, 2026 मंडला में नेहरू स्मारक की बदहाल स्थिति सामने आई है, जहां स्मारक अब विज्ञापनों का अड्डा बनता जा रहा है। सफाई और संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह खामोश नजर आ रहा है, जबकि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी भी साफ दिखाई दे रही है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को दोपहर 12:00 बजे AAP के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।