सागर नगर: सागर कलेक्टर ने जिला उपार्जन समिति की बैठक ली, एसडीएम करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
कलेक्टर संदीप जी आर ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला उपार्जन समिति की बैठक में निर्देश दिए कि रबी उपार्जन के समय सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं जिसमें प्रमुख रूप से पेयजल, छाया, बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जावे। साथ में शौचालय की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हमारे किसान भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।