सागर नगर: अखिल भारतीय लोधा लोधी समाज ने कलेक्टर कार्यालय के सामने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जलाया पुतला
अखिल भारतीय लोधा लोधी समाज के तत्वावधान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान के खिलाफ जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर 2 बजे जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने जीतू पटवारी का पुतला दहन कर विरोध किया।समाज के नेताओं का कहना है कि मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को जीतू पटवारी ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।