सागर नगर: पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पीलीकोठी पर पत्रकारों ने किया चक्का जाम
खनिज अधिकारी अनित पडया की शिकायत पर गोपालगंज थाना में पत्रकार मुकुल शुक्ला पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को जिले भर से आए सभी पत्रकार एसपी ऑफिस ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन वहां भी किसी भी अधिकारी द्वारा ज्ञापन नहीं लिया गया। इससे आक्रोशित होकर पत्रकारों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे पीली कोठी पर चक्का जाम कर दिया।