सागर नगर: सागर के द्वारका बिहार तिली रोड पर दीपेश लॉन्ड्री में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
सागर शहर के द्वारका बिहार तिली रोड स्थित दीपेश लॉन्ड्री में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कटरा फायर स्टेशन और मोती नगर फायर स्टेशन की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।लॉन्ड्री में कपड़ों की अधिक मात्रा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।