सागर नगर: सागर ट्रेजरी ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया, एरियर निकालने के लिए मांगे थे ₹2000
सागर के जिला कोषालय में पदस्थ बाबू रामजी कोरी को लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार शाम 5 बजे ₹1500 की रिश्वत लेते हुए रगे हाथो पकड़ा है। वह एरियर की राशि निकालने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। मामले में लोकायुक्त ने बाबू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। लोकायुक्त के अनुसार फरियादी धनीराम बांगर ने लोकायुक्त कार्यालय आकर शिकायत की थी।