बनेड़ा: रायला में धार्मिक स्थलों पर चोरों का आतंक, मंदिर से चुराई गई पीतल की घंटियां
रायला थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर अब धार्मिक स्थलों को भी नहीं बख्श रहे। ताजा मामला ईरास चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर का है, जहां अज्ञात चोर मंदिर में लगी पीतल की घंटी को चुरा ले गए। एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग लगातार पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है|