बीना: बीना तहसील सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, अधिकारीयों के इंतजार में बैठे रहे शिकायतकर्ता
Bina, Sagar | Sep 16, 2025 मंगलवार करीब 11:00 से 1:00 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। जनसुनवाई में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा जिसकी वजह से शिकायतकर्ता इंतजार में बैठे रहे। चूंकि एसडीएम भानगढ़ में कार्रवाई में व्यस्त थे। लेकिन जनसुनवाई में तहसीलदार नायब तहसीलदार नहीं पहुंचे और शिकायतकर्ता इंतजार करते-करते वापस चले गए।