बीना: ग्राम भानगढ़ में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, दो दुकानों से ढाई सौ बोरी से ज्यादा नकली खाद जब्त, दो क्लिनिक सील
Bina, Sagar | Sep 16, 2025 एसडीएम को सूचना मिली थी कि ग्राम भानगढ़ में नकली खाद का स्टॉक रखा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय डेहरिया राजस्व ,कृषि विभाग अधिकारी, मेडिकल टीम के साथ भानगढ़ पहुंचे। जहां पर दो दुकानों मैं ढाई सौ ज्यादा नकली खाद की बोरियां मिली। जिनको जप्त किया गया। वही टीम ने गांव के अंदर संचालित दो क्लीनिक को सील किया गया।