बीना: सुपर मार्केट स्थित दुकान में चोरी, 15 दिनों में एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Bina, Sagar | Sep 15, 2025 फरियादी विजय खूब चंदानी की सुपरमार्केट में किराना एवं पान मसाला की दुकान है। जहां पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे दुकान का ताला तोड़कर दुकान का सामान एवं नगदी चोर चुरा ले गए। चोरों ने इसी दुकान मैं 15 दिन पहले भी चोरी की वारदात की थी। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई।