बीना: ग्राम हिराणछिपा में कुएं में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Sep 15, 2025 45 वर्षीय राकेश पिता गुमान अहिरवार निवासी ग्राम हिरण छिपा जो शनिवार से घर से लापता था और परिजन तलाश कर रहे थे। अभी शनिवार सुबह एक महिला पानी भरने कुए पर गई। पानी भरने के दौरान महिला को शव पानी में उतराता दिखा। कुए सब की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे हो गए और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।