शिवहर: शिवहर में दो शराब कारोबारियों समेत 5 लोग गिरफ्तार, 14 लीटर अवैध शराब बरामद
शिवहर में मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो कारोबारियों को 14 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ पकड़ा। साथ ही तीन ऐसे लोग भी गिरफ्तार हुए जो शराब का सेवन कर रहे थे। सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम तहत कार्रवाई जारी है।