झाबुआ: झाबुआ में नीति आयोग के सीईओ द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक
Jhabua, Jhabua | Nov 20, 2025 गुरुवार को दोपहर 1 बजे नीति आयोग के सीईओ की अध्यक्षता में आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के लिए एम्पावर्ड कमिटी की 47वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई। झाबुआ जिले से कलेक्टर नेहा मीना व अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉक में नवाचार के संबंध में जिला अधिकारियों से चर्चा की गई।