सुसनेर: सुसनेर में विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर सवाल, नामांतरण पर महिला ने तहसीलदार से लगाई आपत्ति
सर्वे नंबर 1821 की 0.2820 हेक्टेयर भूमि की 2 नवंबर को रजिस्ट्री होने के बाद अब एक महिला ने तहसीलदार के समक्ष आपत्ति आवेदन पेश किया है। सोमवार सुबह 10:30 बजे यह मामला सामने आया है। महिला आमना बी का दावा है कि जमीन में उनका और उनके पति का 1-1छठवां हिस्सा है। पति के नाम को राजस्व रिकॉर्ड से हटाए जाने को लेकर मामला पहले से एसडीएम के समक्ष लंबित है।