टेहरोली: बरौल में विधायक प्रतिनिधि ने सुनीं जनसमस्याएं, सड़क निर्माण का दिया भरोसा
तहसील क्षेत्र के बरौल गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने लंबे समय से खराब पड़ी सड़क की समस्या उठाते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की उम्मीद जताई।