मंगलवार की दोपहर 2 बजे थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक बाल अपचारी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में शामली कोतवाली पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।