फतेहपुर जिले के चौधकियापुर गांव में आए ग्रामीणों ने शहर का गंदा पानी निकासी की व्यवस्था सहित रेलवे के द्वारा बंद किए गए रास्ते को खोले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर DM को ज्ञापन दिया। गांव के लोगो की मांग है कि नगर पालिका क्षेत्र का गंदा पानी उनके गांव में जाने से उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। जबकि रेलवे के द्वारा गंदा पानी निकालने के रास्ते को बंद कर उनके आने जाने का रास्ता बंद कर देने से स्कूली बच्चे सहित गांव के लोगो को कई किलोमीटर दूर होकर आना जाना पड़ रहा है जिसे खुलवाकर समस्या का निदान किए जाने की मांग किया है।