विजयनगर: सोमेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी, चोरों ने पत्थर से तोड़ा दानपात्र, भक्तों में आक्रोश, पुलिस गश्त की खुली पोल
बिजयनगर शहर में चोरों के हौसले बुलंद है।बीती रात अज्ञात चोरों ने सोमेश्वर महादेव मंदिर को निशाना बनाया।चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपात्र पर भारी पत्थरों से प्रहार कर उसे तोड़ दिया,जिसके बाद उसमें जमा नकदी लेकर चोर फरार हो गए।रविवार सुबह 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।मंदिरों में हो रही चोरी ने पुलिस गस्त की पोल खोल दी।