स्लीमनाबाद: जनसेवा की मिसाल: सरपंच ने अपनी निधि से तिहारी गांव में बनवाया भव्य प्रवेश द्वार
कटनी जिले की सलीमनाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत तिहारी में जनसेवा और गांव के विकास को नई पहचान देने वाला कार्य किया गया है। ग्राम तिहारी के सरपंच द्वारा अपनी स्वयं की निधि से गांव की मुख्य सड़क पर भव्य प्रवेश द्वार/कमानिया गेट का निर्माण कराया गया है। यह प्रवेश द्वार गांव की सुंदरता और पहचान को बढ़ाने के साथ-साथ ग्राम विकास की सोच को भी दर्शाता है।