कुम्भराज: चाचौड़ा विधायक ने शासकीय महाविद्यालय कुंभराज का किया औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं मिलने पर सुधार के दिए निर्देश
Kumbhraj, Guna | Apr 10, 2026 कुंभराज शासकीय महाविद्यालय का चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने 10 अप्रैल को अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। महाविद्यालय में मिली कई अनियमितताओं पर गंभीरता लेते हुए प्राचार्य और स्टाफ को आवश्यक सुधार के सख्त निर्देश दिए। विद्यार्थियों से भी चर्चा कर व्यवस्थाएं शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। बैठक लेकर कहा, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराए।