अशोक नगर: जनरल स्टोर खोलने के लिए उधार लिए ₹6 लाख, ₹11 लाख लौटाने पर भी जान से मारने की धमकी
अशोकनगर जिले के अथाई खेड़ा में दुकान खोलने को लेकर उधर रुपए लेनदेन का मामला सामने आया है। गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे अथाई खेड़ा निवासी अनूप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां उसने एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि नवंबर 2024 में उसने अथाई खेड़ा के मनीष जैन से जनरल स्टोर दुकान खोलने के लिए 6 लख रुपए उधार लिए थे।