बालाघाट: स्कूल में पढ़ाते समय बिगड़ी शिक्षक की तबीयत, जिला अस्पताल में मौत; हार्ट अटैक या अन्य कारण, पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
मलाजखंड क्षेत्र के सूजी प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक लालचंद राठौर (54) की स्कूल में पढ़ाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल बिरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार 7 अगस्त को अस्पताल चौकी प