कटनी नगर: जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा
जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।