कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र में महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय के गेट पर दो छात्रों के साथ मारपीट, केस दर्ज
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महंत अवैद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के गेट पर दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया, छात्रों की पहचान शैलेश व राजू के रूप में हुई है, जो परीक्षा देकर घर लौट रहे थे कि तभी महाविद्यालय गेट पर पहले से मौजूद, राहुल उपेंद्र समेत 15 अन्य अज्ञात लोगों ने छात्रों को लाठी डंडे और पंचों से बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया।