कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा के EO ने वीर बहादुर सिंह चौराहे से उत्तरी रेलवे स्टेशन गेट तक अतिक्रमण पर भेजा नोटिस
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के कैंपियरगंज के EO आशीष कुमार ने नगर पंचायत स्थित, वीर बहादुर सिंह चौराहे से उत्तरी रेलवे गेट तक सरकारी जमीन पर बने मकानों एवं दुकानों को, अतिक्रमण की जद में बताते हुए, दर्जनों मकान स्वामियों को नोटिस जारी कर उन्हें सोमवार तक अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है, नोटिस जारी होते ही व्यापारियों में हड़काम मच गया।