कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपीगंज कस्बे के अंबेडकर नगर के निवासी हदीस ने पुलिस को तहरीर देकर, बताया कि उसके बेटे सलमान को गौरव भारतीय ने फोन कर घर के बाहर, बुलाया और अपने सहयोगियों ऋषि राज वर्मा, टीपू अग्रहरी व सद्दाम के साथ मिलकर लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया, वहीं दूसरे पक्ष ने भी शेरु, सलमान हदीस व नीतीश पर मारपीट का आरोप लगा कर तहरीर दी।